पटना ग्रामीण: सरदार पटेल भवन में DGP RS भट्टी ने दी जानकारी, डायल-112 द्वारा आपातकालीन सेवा देने के मामले में बिहार दूसरे स्थान पर है
सरदार पटेल भवन में DGP R.S भट्टी ने संबोधित करते हुए यह जानकारी दी है कि बिहार में Dial112 के माध्यम से प्रतिदिन 5 हजार लोगों को आपातकालीन सेवाएं मिल रही है। प्रतिदिन सेवा देने के मामले में बिहार देश में दूसरे स्थान पर है। करीब 18 मिनट में जरूरतमंद लोगों को आपातकालीन सेवाएं दी जा रही हैं। वहीं रिस्पॉन्स टाइम के मामले में बिहार देश में 7वें स्थान पर है।