पटना ग्रामीण: सुल्तानगंज में हुई हत्या मामले में पटना सिटी के एसडीपीओ ने कहा-CCTV फुटेज के आधार पर साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है
राजधानी पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में 15 अगस्त को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है. वही घटनास्थल पर पहुंचे पटना सिटी के एसडीपीओ शरत आर. एस ने बताया काटना स्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन और फोरेंसिक साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है.