सिमरी: केशोपुर में सहयोग शिविर: डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, भूमि विवाद, राशन, पेंशन, आवास योजना के कई मामले
Simri, Buxar | Aug 18, 2026 सिमरी प्रखंड के केशोपुर गांव में जिला प्रशासन की पहल पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डीएम साहिला एवं एसपी शुभम आर्य स्वयं उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके त्वरित एवं विधिसम्मत समाधान सुनिश्चित करना था।