तिजारा: टपूकड़ा में आज 7 घंटे बिजली कटौती, सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सप्लाई रहेगी बंद
Tijara, Alwar | Jul 5, 2026 टपूकड़ा में AEN ऑफिस से रविवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार टपूकड़ा में आज 7 घंटे बिजली कटौती होगी। आज सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 4:00 तक सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान 33 और 11 केवी टपूकड़ा जीएसएस पर जले हुए पावर ट्रांसफार्मर को बदला जाएगा। बिजली कटौती से नगर पालिका परिक्षेत्र टपूकड़ा दंगनहेड़ी ततारपुर लादिया सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्र प्रभावित होंगे।