मझोली: कटाव नदी पर बने डेम में पैर फिसलने से युवक की डूबने से हुई मौत , मझौली पुलिस ने दर्ज किया मामला
मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह खण्डाते ने शनिवार शाम 7:00 बजे बताया की कटाव नदी पर बने डैम में पैर फिसलने से युवक की मौत हो गई।बताया जाता है कि सचिन नाम का युवा के कटाव नदी पर बने डेम को पार कर रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक सचिन की मौत हो चुकी थी मझौली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।