पूर्णिया पूर्व: बेला प्रसादी गांव में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से कटी एक व्यक्ति के हाथ की चार अंगुलियां, घायल GMCH में भर्ती
रूपौली थाना क्षेत्र के बेला प्रसादी गांव में थ्रेसर मशीन में हाथ आ जाने से एक व्यक्ति की चार अंगुलियां कट गयीं। पीड़ित की पहचान जिंगल ऋषि के पुत्र अशोक ऋषि के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों की मदद से घायल को GMCH में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है।