पूर्णिया पूर्व: प्रज्ञान सभागार में रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर DM एवं SP ने की जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक
समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में पूर्णिया DM कुंदन कुमार, पूर्णिया SP उपेंद्रनाथ वर्मा ने संयुक्त रूप से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक करते हुए शांति समिति के सदस्यों को जानकारी दी कि चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू है। धार्मिक स्थल एवं धार्मिक कार्यक्रम में दल या अभ्यर्थियों द्वारा अपने बैनर तले प्रचार प्रसार करना सख्त मना है।