पूर्णिया पूर्व: मीरगंज के पास सड़क हादसे में ऑटो पर सवार तीन लोग हुए घायल, GMCH में करवाया गया भर्ती
धमदाहा नीरपुर गांव के मोहम्मद शमशेर की पत्नी शाहिदा खातून, खनवा गांव के मोहम्मद मोईन व रजिना खातून तीनों लोग एक ऑटो पर सवार होकर पूर्णिया दवाई लेने के लिए आ रहे थे। मीरगंज के पास बाइक सवार को बचाने के दौरान तेज रफ़्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।