पूर्णिया पूर्व: कोचेली गांव में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक हुए घायल, जीएमसीएच में किया गया भर्ती
डगरूआ थाना क्षेत्र के कोरैली गांव निवासी दो युवक अपनी बाइक पर सवार होकर कोरैली से कोचेली जा रहे थे। तभी कोचेली में उनकी दूसरे बाइक सवार से टक्कर हो गई। घटना में घायल हुए दोनों युवकों को जीएमसीएच में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद दूसरा बाइक चालक बाइक लेकर फरार हो गया।