पूर्णिया पूर्व: हासदा के समीप सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवक हुए घायल GMCH में भर्ती
सदर थाना क्षेत्र के धोबीया टोला के पूरन हरि के पुत्र राजकुमार राजू एव बंटी चौधरी के पुत्र करण कुमार दोनों अपने बाइक पर सवार होकर पूर्णिया सिटी से धोबीया टोला अपने घर जा रहे थे। हासदा के समीप दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर। घटना के बाद दूसरा बाइक चालक बाइक लेकर हुए फरार। दोनों घायल को इलाज के लिए GMCH में किया भर्ती। जहां उपचार चल रहा है।