पूर्णिया पूर्व: झुनी बलुआ गांव में मक्के के खेत में एक 10 वर्षीय बालक को जहरीले सांप ने पैरों में काटा, बालक GMCH में भर्ती
नगर थाना क्षेत्र के झुनी बलुआ गांव के अरुण महतो के बेटे सोहन कुमार को मक्के के खेत में एक जहरीले सांप ने काट लिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन ने बालक को GMCH में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि बालक अब खतरे से बाहर है।