गुमला: सांप के काटने से 16 वर्षीय किशोर की हालत गंभीर, रिम्स रेफर
Gumla, Gumla | Oct 18, 2026 बिशुनपुर थाना क्षेत्र के सेरका गांव निवासी 16 वर्षीय प्रीतम नायक को सांप के काटने से गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल गुमला लाया गया। यहां इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रविवार शाम बेहतर उपचार के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रीतम मवेशी चराने के लिए खेत की ओर गया था। तभी अरहर के खेत में सांप ने उसे काट लिया।