गिरिडीह: चेताडीह में महिला का आरोप, सीसीएल कर्मियों ने तोड़ा अबुवा आवास निर्माण कार्य, जिला प्रशासन से लगाई गुहार
चेताडीह निवासी गीता देवी ने अबुवा आवास निर्माण कार्य को सीसीएल कर्मी द्वारा तोड़ देने का आरोप बुधवार को 4 बजे लगाई है। महिला गीता देवी ने इसको लेकर जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाइ है। बताया कि मेरे ससुर और उनका परिवार बरसों से यहां निवास करते हुए आ रहे हैं। अभी मेरे नाम से अबूवा आवास आया है। उसी का निर्माण कार्य चल रहा है।