देसूरी: देसूरी में ओवरफ्लो सेली डैम पर युवक कर रहे स्टंट, सैकड़ों ग्रामीण लुत्फ उठाने आते हैं, पांव फिसला तो हो सकती है घटना
Desuri, Pali | Jul 20, 2025 देसूरी के सेली डैम रविवार शाम 5 बजे ओवरफ्लो है। यह डैम क्षेत्र का प्रमुख पेयजल, सिंचाई और पर्यटन केंद्र है। रोजाना सैकड़ों पर्यटक यहां आ रहे हैं। डैम की दीवार पर पानी की चादर बह रही है। कुछ युवक यहां सोशल मीडिया रील्स बनाने के लिए खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। एक वीडियो में दिखा कि पिकनिक मनाने आए युवक ओवरफ्लो वॉल पर स्टंट कर रहे थे।