देसूरी: घाणेराव की नदी में वृद्ध का शव बहकर आया, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Desuri, Pali | Jul 19, 2025 देसूरी के घाणेराव मे वृद्ध युवक का शव शनिवार दोपहर 3 बजे खेतों पर काम करने वाले किसानों व पशुपालकों को नजर आने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिस पर देसूरी थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित थाना व घाणेराव चौकी स्टाफ सहित मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल कर देसूरी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।