देसूरी: सादड़ी में अरावली की पहाड़ियों पर भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डाकण नदी आने के बाद ग्रामीणों ने की पूजा-अर्चना
Desuri, Pali | Jul 18, 2025 देसूरी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 7.30 बजे के बाद सादड़ी में बारिश की गति तेज हो गई। भारी बारिश के कारण आखरिया चौक और रणकपुर सड़क मार्ग पर जलभराव हो गया। वहि डाकण नदी आने के बाद ग्रामीणों ने की पूजा अर्चना भी की। सादड़ी के परशुराम कुण्डधाम पर बारिश के बाद झरना भी उफान पर आ गया। जिससे श्रद्धालुओं को दोनों रोका गया।