देसूरी: देसूरी के अटाटिया में भैंसे के हमले से कृषक की मौत, खेत पर काम करते समय हुआ हमला, शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया गया
Desuri, Pali | Jul 21, 2025 देसूरी में सोमवार शाम 6 बजे अटाटिया गांव के माड़पुर में एक किसान की भैंसे के हमले में मौत हो गई। मृतक की पहचान रूप सिंह (75) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया सोमवार शाम को अटाटिया निवासी रूप सिंह अपने कृषि कुएं पर काम कर रहे थे। इस दौरान एक भैसे ने अचानक उन पर हमला कर दिया। घटना के समय पड़ोस में काम कर रहे एक अन्य किसान ने इस घटना को देखा ।