दुर्गा उत्सव में आस्था का अद्भुत संगम, 350 से अधिक कन्याओं का पूजन कर केंद्रीय राज्य मंत्री ने लिया देवी शक्ति का आशीर्वाद
बैतूल। दुर्गा उत्सव के पावन अवसर पर बैतूल में आस्था, सेवा और संस्कार का अनूठा संगम देखने को मिला। गंज स्थित रामकृष्ण बगिया में सेवा भारती परिवार बैतूल द्वारा विशाल कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके सहित सेवा भारती के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
Huzur, Bhopal | Oct 15, 2026