हरदा में DAP खाद और बिजली की समस्या को लेकर किसानों का प्रदर्शन, लोड सेटिंग के नाम पर बिजली की कटौती की जाएगी, कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीण किसान
हरदा। जिले में DAP खाद की उपलब्धता और बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीण किसानों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीण क्षेत्र में रात के समय लोड सेटिंग के नाम पर बिजली कटौती की जाएगी ,समस्याओं से परेशान किसान अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया।