जींद: जींद कोर्ट के पीछे रेलवे फाटक पर बनेगा अंडरपास,सोमवार को पीएम मोदी ऑनलाइन करेंगे शिलान्यास
Jind, Jind | Feb 25, 2024 जींद शहर में कोर्ट परिसर के पीछे स्थित रेलवे फाटक पर भी अब अंडरपास बनेगा। जींद में रेलवे के एक अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस अंडरपास का कल सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आनलाइन शिलान्यास किया जाएगा। समारोह की तैयारी जोरदार तरीके से की जा रही हैं।