कांके: अल्बर्ट एक्का चौक के पास झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के झारखंड बंद का असर दिखा
Kanke, Ranchi | Sep 30, 2026 अल्बर्ट एक्का चौक के पास बुधवार दोपहर करीब एक बजे झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के झारखंड बंद का असर देखा गया। इस मौके पर झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के सदस्य पारंपरिक हथियार, तीर-धनुष और भाला लेकर सड़क पर उतर आए, जिससे जाम की स्थिति बन गई। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर यातायात सामान्य कराने में जुटी है।