माडा: माड़ा में अखिल भारतीय किसान सभा की कार्यशाला सम्पन्न, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन छीरसागर रहे मौजूद
अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड राजन छीर सागर की मौजूदगी में सिंगरौली जिले में अखिल भारतीय किसान सभा का कार्यशाला सहित किसान सभा का जिला सम्मेलन माड़ा में संपन्न हुआ। कार्यशाला को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉम राजन क्षीरसागर ने कहा कि फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को स्वामीनाथन आयोग के अनुशंसित सूत्र सी2 प्लस 50प्रतिशत के अनुसार तय