माडा: बंधौरा पुलिस ने अवैध रेत परिवहन में लिप्त ट्रैक्टर को पकड़ा, की कार्रवाई
अवैध रेत उत्खनन,परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत बंधौरा चौकी पुलिस ने एक रेत लोड टै्रक्टर को नगवा से जप्त किया है। बंधौरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नगवां कब्रिस्तान के पास नदी तरफ से एक स्वराज ट्रेक्टर नीले सफेद रंग का अवैध बालू लोड कर बिक्री करने के लिये कर्तुंआराजा की तरफ आ रहा है जिसे गिरा बंदी कर पकड़ा गया।