माडा: माडा में विद्युत विभाग की लापरवाही: बिजली के खंभे से करंट लगने से एक गाय की मौत
जिले में विद्युत विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां माडा में विद्युत विभाग कि लापरवाही के कारण एक गाय की मौत हो गई है प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते कई दिनों से बिजली के खंभे में करंट आ रहा था जिसे बिजली विभाग कर्मचारी को भी बताया गया था लेकिन उसका सुधार नहीं किया गया इसके चपेट में आने से आज एक गाय ने दम तोड़ दिया है