माडा: माड़ा थाना प्रभारी ने चलाया नशामुक्ति अभियान, लोगों को दी गई समझाइश
माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर माड़ा क्षेत्र में नशामुक्ति अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होने युवाओं को नशे से दूर रहने की हिदायत दी तथा नशा छोड़ने की शपथ दिलायी। माड़ा थाना प्रभारी ने युवाओं को तम्बाकू से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुये कहा कि तम्बाकू चाहे किसी भी रूप में लिया जाये वह कैंसर का कारण बनता है।