नवगछिया: सामुदायिक रसोई में बीडीओ ने चखा खाना, बोले- भोजन अच्छा है
बाढ़ प्रभावितों के लिए टिंटंगा सत्संग भवन में चल रहे कम्युनिटी किचन का बुधवार को बीडीओ कुंदन कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने खुद भोजन चखकर गुणवत्ता परखी और इसे सादा व स्वादिष्ट बताया। बीडीओ ने रसोई की साफ-सफाई और भोजन वितरण व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित और जरूरतमंद लोगों को समय पर स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन