किशनगढ़ बास: खैरथल में पैड यात्रा और पीरियड फर्स्ट ने तोड़ी सदियों पुरानी खामोशी, माहवारी पर खुलकर बोले लोग
Kishangarhbas, Alwar | Aug 21, 2026
खैरथल तिजारा जिले में माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर एक अनूठा जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुक्रवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार सच्ची सहेली संस्था द्वारा प्रोजेक्ट तरंग के अंतर्गत एनपीसीआई के सहयोग तथा खैरथल तिजारा जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में पीरियड फेर्स्ट एवं पैड यात्रा का आयोजन किया गया।