कांके: रांची के सुखदेवनगर थाना में बीजेपी नेता ने लेवी मांगने का मामला दर्ज कराया
Kanke, Ranchi | Dec 29, 2024 रांची के सुखदेवनगर थाना में रविवार सुबह करीब दस बजे बीजेपी नेता रमेश सिंह ने रंगदारी मांगने को लेकर मामला दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार PLFI संगठन के द्वारा बीजेपी नेता रमेश सिंह को फोन से लेवी की मांग की गई है। साथ ही PLFI संगठन के द्वारा धमकी दी गई है कि लेवी नहीं देने पर इसका अंजाम भुगतना होगा।