कांके: रांची में कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित
Kanke, Ranchi | Dec 28, 2024 रांची स्थित कांग्रेस भवन में शनिवार शाम करीब पांच बजे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान रांची स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी।