कांके: राजभवन के पास सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने कई महिलाओं को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Dec 28, 2024 राजभवन के पास शनिवार शाम करीब सात बजे सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान कई महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस दौरान राजभवन के पास भगदड़ मच गया। मौके पर महिला थाना प्रभारी के अलावा कोतवाली डीएसपी और कोतवाली थाना प्रभारी मौजूद थे। हिरासत में ली गई महिलाओं से पुलिस महिला थाना में पूछताछ कर रही है।