कांके: रांची के चुटिया स्थित बहु बाजार की महिला ने पड़ोसी पर बिल्ली को जहर देकर मारने का आरोप लगाया
Kanke, Ranchi | Dec 28, 2024 रांची के चुटिया स्थित बहु बाजार की रहने वाली महिला ने शनिवार शाम करीब पांच बजे पड़ोसी पर बिल्ली को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। रांची के लोअर बाजार थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला ने आरोप लगाया है कि घर के सामने कुछ लोग रहते है जो उन्हीं लोगो ने उनके घर की बाउंड्री पर खाने में जहर मिलाकर रखा होगा। जिसे खाने से उनकी बिल्ली मर गई।