कांके: रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर और पिस्टल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Dec 29, 2024 रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से शनिवार देर रात करीब दस बजे ब्राउन शुगर और पिस्टल के साथ एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम लालू यादव बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी लालू यादव के पास से पुलिस ने ब्राउन शुगर और पिस्तौल बरामद किया है। बता दें कि गिरफ्तार आरोपी लालू यादव पहले भी जेल जा चुका है।