मरवन: करजा थाना क्षेत्र के चमरूआ में युवक से बाइक, मोबाइल व पर्स छीना
करजा थाना क्षेत्र के चमरूआ के समीप शनिवार की देर रात शहर से घर लौट रहे रकसा निवासी एक युवक से दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने चाकू के बल पर बाइक, मोबाइल व पर्स छीन लिया। युवक के पर्स में 1428 रुपये थे । वही बदमाश मुजफ्फरपुर की तरह आप लौट गए । सूचना पर पहुंची करजा पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।