गोपालगंज: जिलेभर में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक पुलिस ने वसूला ₹2.38 लाख का जुर्माना
गोपालगंज शहर सहित पूरे जिले में ट्रैफिक पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया है। जिसमें ट्रैफिक पुलिस ने 2 लाख 38 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है। बताया जाता है कि वरीय अधिकारी के आदेश के बाद ट्रैफिक पुलिस के द्वारा गोपालगंज शहर सहित पूरे जिले में वाहन जांच अभियान चलाया गया है। बताया जाता है कि प्रत्येक दिन पूरे जिले में वाहन जांच अभियान चलाया जाता है।