गोपालगंज: विदेशी टोला गांव में पूर्व के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक अधेड़ हुआ घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के विदेशी टोला गांव में पूर्व के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अधेड़ को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना को लेकर बताया जाता है कि आरोपी से पूर्व के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी गाली गलौज करने लगा। जिसको लेकर मारपीट हो गई।