चांदपुर: चांदपुर के फादरसन पब्लिक स्कूल, स्याऊ में आभा फाउंडेशन ने 8वें निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में चश्मे वितरित किए
रविवार की सांय करीब चार बजे मिली जानकारी के मुताबिक चांदपुर के फादरसन पब्लिक स्कूल, स्याऊ में आभा फाउंडेशन द्वारा आयोजित 8वें निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के तहत आज 1940 चश्मों का निःशुल्क वितरण किया गया। यह चश्मे उन लोगों को वितरित किए गए, जिनकी आंखों की जांच 16 अगस्त 2026 को आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में की गई थी।