बक्सर: प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक से गायब अधिकारियों से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण
Buxar, Buxar | Apr 7, 2026 डीएम साहिला ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक किया। बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल एवं सोन नहर प्रमंडल बक्सर के कार्यपालक अभियंता अनुपस्थित पाए गए।