कुलपहाड़: महोबकंठ पुलिस को मिली सफलता, टिकरिया मोड़ से अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक पकड़ा गया
अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महोबकंठ पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने टिकरिया मोड़ स्थित प्रतीक्षालय के पास चेकिंग के दौरान ग्राम गाडौ निवासी मिथलेश साहू (40) को एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।