पाली: महरौनी विधानसभा के पाली क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों के लिए स्थानीय विधायक ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से की मुलाकात
Pali, Lalitpur | May 21, 2026 महरौनी विधानसभा के पाली क्षेत्र में सड़कों सहित अन्य विकास कार्यों को गति प्रदान करने हेतु स्थानीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने उक्त कार्यों को जल्द पूरा करने हेतु आवश्यक कदम की मांग की।