बहोरीबंद: बाकल पुलिस ने वाहनों की जाँच अभियान चलाया, यातायात नियम तोड़ने वाले 8 चालकों के काटे चालान, 15 लोगों को समझाया
बाकल पुलिस ने वाहनों का जांच अभियान चलाया इस दौरान दो पहिया वाहन चालक हेल्मेट नही लगाये थे,चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट नही लगाये थे,ऐसे 8 वाहन चालकों के पुलिस ने चालान काटकर ₹2800 जुर्माना वसूल किया है,15 वाहन चालकों को पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी,थाना प्रभारी प्रतीक्षा सिंह चंदेल ने बताया कि एक बाइक मे हुटर लगा था जिसपर कार्यवाई की।