बहोरीबंद: बाकल पुलिस ने कांबिंग गश्त अभियान चलाकर की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हड़कंप मचा
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देश पर बाकल थाना प्रभारी प्रतीक्षा सिंह चंदेल के नेतृत्व में शनिवार की देर रात पुलिस ने कांबिंग गश्त अभियान चला कर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है करीब 12 मोटर व्हीकल एक्ट 8 आबकारी गुंडा व निगरानी सुदा बदमाश की जांच की गई वहीं पुलिस की कार्रवाई से हडकंप मचा है।