जावर उद्वहन सिंचाई परियोजना की पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर किसानों का पानी रोकने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज
---
जावर उद्वहन सिचाई योजना के कार्यपालन यंत्री के लिखित आवदेन के आधार पर मंगलवार को पुलिस चौकी रामेश्वर थाना, मोघट रोड खंडवा में ग्राम बडियातुला के खालिद पिता अय्यवु एवं खलील पिता अय्यबु के विरूद्ध सिंचाई योजना की एच. डी.पी.ई. पाईप लाईन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। इस एफआईआर में लोक संम्पति नुकसान निवारण अधिनियिम 1984 की धारा-3 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 324(2),3(5) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
उल्लेखनीय है कि खालिद पिता अय्यूब और खलील पिता अय्यूब द्वारा ग्राम मुंदवाड़ा में जावर उद्वहन सिंचाई परियोजना की पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त किया गया जिससे मुंदवाड़ा और पाइपलाइन से आगे जुड़ने वाले ग्राम सिहाड़ा के कृषकों को पानी नहीं मिल रहा था तथा एच.डी.पी.ई. पाईप लाईन के क्षतिग्रस्त होने से किसानों को सिचाई सुविधा उपलब्ध कराने में कठिनाई उत्पन्न हो रही थी । ए डी एम श्री क्षितिज शर्मा एवं एस डी एम श्री ऋषि सिंघई द्वारा लगातार जावर परियोजना की सतत समीक्षा की जा रही है, तथा जिन भी बिंदुओं पर लीकेज या टूट-फूट की समस्या आ रही है, उनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है। उनके द्वारा बताया गया कि यदि भविष्य में भी किसी व्यक्ति के द्वारा पाइपलाइन के साथ छेड़छाड़ या तोड़फोड़ की जाती है, और उसकी वजह से किसानों को पानी मिलने में असुविधा होती है, तो उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Department of Water Resources, Madhya Pradesh
#khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Nov 18, 2026