बरियारपुर: सदर अंचल के साप्ताहिक जनता दरबार में एक भी नए मामले नहीं आए
सदर अंचल के अंचल कार्यालय में प्रभारी राज्स्व अधिकारी विक्रम कुमार की अगुवाई में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। वहीं उन्होंने बताया कि आज के जनता दरबार में एक भी नए मामले नहीं आए। पूर्व से 6 मामले लंबित थे। जिसमें एक मामले का निष्पादन किया गया। शेष मामले का अगले आदेश में निष्पादन किया जाएगा। जनता दरबार में थाना के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।