हरलाखी: फुलहर SSB कैंप के जवानों ने इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 1,500 बोतल शराब व 2 बाइक की जब्त, मौके से धंधेबाज फरार
हरलाखी प्रखंड के इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48 वी बटालियन फुलहर SSB कैम्प के जवानों ने इंडो नेपाल बॉर्डर पीलर संख्या 289/18 से 5 सौ मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में करवाई करते हुए 1500 बोतल नेपाल शराब व दो बाइक जब्त की। जबकि धंधेबाज भागने में सफल हो गया। जब्त बाइक व शराब को SSB जवानों ने आगे की करवाई के लिए हरलाखी थाना पुलिस को हेंडओभर कर दिया है।