हरलाखी: कल्याणेश्वर स्थान महादेव मंदिर कलना के जाने माने संत चंदेश्वर बाबा पंचतत्व में हुए विलीन, उमड़ी भारी भीड़
कल्याणेश्वर स्थान महादेव मंदिर कलना के जाने माने संत चंदेश्वर बाबा का शुक्रवार को स्वर्गवास हो गया। वे पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी अंतिम यात्रा में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कलना गांव में उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। भारत-नेपाल के हजारों भक्त बाबा के जयकारे लगाते हुए नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके अंतिम दर्शन को लोग भावुक हो रहे थे।