हरलाखी: हरलाखी प्रखंड में गोजातीय पशुओं में लंपी रोग से बचाव के लिए निःशुल्क टीकाकरण अभियान का किया गया शुभारंभ
हरलाखी प्रखंड में पशु एवं मत्स्य विभाग के द्वारा निःशुल्क गोजातीय पशुओ में लम्पी त्वचा रोग से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ शनिवार से किया गया। इस अभियान का शुभारंभ पशु चिकित्सा पदाधिकारी हरलाखी डा अर्जुन मेहता एवं पशु चिकित्सा पदाधिकारी बेलाटोल रघुनाथपुर के डा प्रवीण कुमार के द्वारा किया गया। टीकाकर्मी निःशुल्क योग गोजतीय पशुओं में टीका लगाएगा।