रामसर: राजीव नगर से रामदेवरा तक 60 श्रद्धालुओं का पैदल जत्था रवाना
Ramsar, Barmer | Sep 10, 2026 न्यू बाबा रामदेव पैदल यात्रा संघ की ओर से राजीव नगर खड़ीन से 60 श्रद्धालुओं की पैदल यात्रा रामदेवरा के लिए गुरुवार को शुरू हुई। गणमान्य व्यक्तियों ने हरी झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया। श्रद्धालु बाबा रामदेव के दर्शन और क्षेत्र की खुशहाली के लिए यात्रा पर निकले हैं।