ऊना: पीएनबी आरसेटी ऊना में कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत
उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए जा रहे अस्सिटेंट बुक कीपर कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग के 38 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन बुधवार को पीएनबी आरसेटी कार्यालय ऊना में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पंजाब नेशनल बैंक ऊना के अग्रणी जिला प्रबंधक संजीव सक्सेना द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।