10 अगस्त के विधानसभा घेराव को लेकर छात्रों का रांची पहुंचने का सिलसिला तेज है। हजारीबाग में पुलिस प्रशासन ने प्रमुख स्थानों पर जांच-पड़ताल बढ़ा दी है। बस स्टैंड, कॉलेज मोड़ और भारत माता चौक सहित कई जगहों पर रांची की ओर जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।