टीकमगढ़: महाराजपुरा में मंदिर से लौट रहे वृद्ध से शराबी युवक ने की मारपीट, अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत महाराजपुरा गांव में एक वृद्ध के साथ गांव के ही युवक द्वारा मारपीट की गई है घायल वृद्ध की पहचान नाम नंदू रैकवार निवासी महाराजपुरा गांव के रूप में हुई है घायल ने बताया कि वह मंदिर से अपने घर वापस जा रहा था तभी गांव की ही एक युवक ने शराब के नशे में वृद्ध के साथ लोहे की सरिया से मारपीट कर दी परिजन घायल को टीकमगढ़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।